बांधवगढ़: ग्राम कछरवार में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछरवार में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उमरार नदी के पास गांव के ही कुछ लोगों ने 21 वर्षीय मनीष रैदास के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राजकुमार रैदास, राजा रैदास, मलन रैदास और रोहित रैदास के खिलाफ अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर लिया