अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 27 ए में कृषि भूमि पर कब्जा करने के मामले में विवाद, फायरिंग का किया जा रहा है दावा
गांव 27 ए में कृषि भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद में एक कुछ लोगों को चोटें भी लगी है। आज शनिवार दोपहर एक बजे रवि राय ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है और फायरिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दे दी गई है। पुलिस ने कुछ युवकों राउंडअप किया है।