खरगौन: खरगोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ डॉक्टर प्रकाश मंडलोई ने हरी झंडी दिखाकर मलेरिया रथ को किया रवाना
माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनायाजाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया रोग वाहक मच्छरोंकी उत्पत्ति पर रोक लगाना और मच्छर के वयस्क होने सेपहले लावा अवस्था में ही उसे नष्ट करना है। मलेरिया रोग की रोकथाम के प्रचार प्रसार के लिए मलेरिया रथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से में बीएमओ डॉ प्रकाश मंडलोई ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया|