शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति की हत्या, शव बगीचे में दफनाया; चार माह बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने चार माह पुराने अपहरण और हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम लिनथरा स्थित बगीचे से मृतक ओमकार का शव बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि ओमकार 23 फरवरी 2026 को तिलहर न्यायालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।