अमौर: अमौर-बंगरा मेहंदीपुर पंचायत के बंगरा गांव में शाम को गायब वृद्ध का शव मक्का खेत में मिला, मचा कोहराम
Amour, Purnia | May 7, 2026 अमौर -बंगरा मेहद्दीपुर पंचायत के बंगरा गांव के सूफी इलयास का मक्का खेत में मिला शव।जिस तरह से उनकी हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया, वह बेहद दुखद और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना से पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे