नगीना: कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोर का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया
Nagina, Bijnor | May 6, 2026 बुधवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र में एक किशोर का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।