परिहार: बाया गांव में तेज हवा में गिरी नल-जल योजना की टंकी, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
परिहार प्रखंड क्षेत्र के बाया गांव के वार्ड संख्या 8 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत स्थापित पानी टंकी तेज हवा के झोंके में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था, जिसके कारण वह हवा का दबाव नहीं झेल सकी। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा