चूरू: चूरू में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया जुलूस को रवाना
Churu, Churu | Sep 5, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे ईद मिलादुन्नबी पर जिला मुख्यालय पर करीब एक किमी से लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने रवाना किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस पर्व को सर्व समाज एक साथ मिलकर मनाते है।