चूरू: संगठित अपराध में सहयोग करने वालों की अब नहीं खैर, बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने पुलिस लाइन में की क्राइम मीटिंग
Churu, Churu | Sep 4, 2025 बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा गुरुवार को चूरू पहुंचे और पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग लेकर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि संगठित अपराध और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और सख्त होगी। अपराधियों को पनाह देने वालों और सहयोगियों को भी चिन्हित कर ग्राउंड पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।