गढ़पुरा: सकरा गांव में लाखों की जेवरात हुई चोरी
गुरुवार की देर रात्रि सकरा गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर गढपुरा थाना पुलिस और पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित दिनेश यादव ने बताया चोर मुख्य गेट से घर में घुसे क्योंकि गेट केवल सटा हुआ था। इसके बाद मकान के बीच वाले कमरे में रखें ट्रंक का ताला खोल