बहराइच: बैशनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैशनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।