सिद्धमुख: ढाणी कुम्हान (राजगढ) के पास बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति बाइक से गिरकर हुआ चोटिल, रिद्धि सिद्धि अस्पताल राजगढ में भर्ती
ढाणी कुम्हारान के पास एक बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति के सडक़ दुघर्टना के दौरान घायल होने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस चालक दिलीप ने तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल लम्बोर छिपिंयान निवासी गजानन्द पुत्र नारायणा राम नायक उम्र 60 वर्षीय को राजगढ के रिद्धि सिद्ध अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर वह उपचाराधीन है।