गाज़ियाबाद: निवाड़ी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर पहुंचे 3 बदमाशों ने मारपीट कर लूटा मुंशी का मोबाइल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना निवाड़ी क्षेत्र के गांव खिदौड़ा में स्थित ईंट भट्टे पर सोमवार सुबह पहुंचे 3 बदमाशों ने वहां मौजूद मुंशी पर धावा बोलकर उनके साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के दौरान जब मुंशी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।