गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाया अभियान, अभिभावकों से की खास अपील
सोमवार को यातायात पुलिस ने सड़क पर वाहन लेकर निकलने वाले नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर वाहनों के साथ निकले नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालानी और सीज़ की कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ साथ नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों के खिलाफ 199(a)mv act. के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।