औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी हाई स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम 4 बजे एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी पहुंचे। उन्होंने एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और जनता से