बड़वारा: भदौरा बीट में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल तेंदुए का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Badwara, Katni | Apr 24, 2026 अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुये तेंदुए का किया गया सफल रेस्क्यू कटनी कटनी-उमरिया हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हुए एक तेंदुए को वन विकास निगम की मुस्तैदी से नया जीवन मिला है। कुण्डम परियोजना मण्डल (राज्य वन विकास निगम) के अंतर्गत बड़वारा परिक्षेत्र की भदौरा बीट में एक घायल तेंदुआ को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर इलाज के लिए मुकुन्दपुर जू भेज दिया गया है।