किरनापुर: मोहगांवकला में किसानों को वितरित किए गए जलवायु-अनुकूल धान बीज
विकासखंड किरनापुर के ग्राम पंचायत मोहगांवकला में गत दिवस किसानों को जलवायु-अनुकूल एवं पोषण-संवर्धित धान किस्मों के उन्नत बीज वितरित किए गए। जन संपर्क कार्यालय से रविवार लगभग दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (IRRI) के सहयोग से संचालित परियोजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उत्तम बिसेन, विनीता रंगार