आरा: भोजपुर टॉप टेन अपराधी 50 हजार का इनामी चंदन महतो गिरफ्तार, गजराजगंज ओवर ब्रिज के समीप से हुई गिरफ्तारी
Arrah, Bhojpur | Apr 26, 2024 भोजपुर जिला के टॉप टेन अपराधी में शामिल चंदन महतो उर्फ चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। ट्रेनी डीएसपी रश्मि कुमारी ने प्रेस वार्ता कर बताई की इस अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है।