दुधि: चपकी गांव में लकड़ी बीनने गई वृद्ध महिला पर हमला, घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी के बेट से वार कर घायल कर दिया। सोमवार की सुबह सात बजे 70 वर्षीय बिटनी देवी पत्नी रामदास निवासी चपकी टोला कन्हैयाडाड़ अपने घर से दो किलोमीटर दूर हथियार गांव में सूखी लकड़ियां बीन रही थी।तब एक व्यक्ति पहुंचा और खेत में लकड़ी बीन रही वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी के बेंट से हमला कर बूरी तरह से घायल कर दिया।