सासनी: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी, सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद
Sasni, Hathras | Apr 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा धूमधाम के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कस्बा सासनी के बच्चा पार्क से प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। विभिन्न बाजारों व मार्गों से होकर निकाली गई प्रभातफेरी मे सैकड़ो की संख्या मे लोगों की भीड़ मौजूद रही।