शिवपुरी नगर: बाबू क्वार्टर रोड पर थार बेकाबू होकर दुकान में घुसी, दिव्यांग घायल; गाड़ी गुजरात नंबर की
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू क्वार्टर रोड पर शनिवार दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार कार बंद दुकान में जा घुसी। इस हादसे में पास में बैठे एक दिव्यांग युवक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।