ऊंचाहार: नाजेपुर सरायंभान गाँव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के नाजेपुर सरायंभान गाँव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।गाँव निवासी रामप्रकाश के 22 वर्षीय बेटे सुजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर के भीतर आंगन में पड़े लोहे के जाल से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये है