पीलीभीत: बूंदीभूड़ में लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमाई, सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से की मुलाकात
पीलीभीत के बूंदीभूड़ में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना दे रही महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को प्रशासन दुकान खुलवाने पहुंचा था, जहां प्रदर्शनकारी महिलाओं से नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें कुछ महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ितों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल