डोमचांच: डोमचांच के काली मंडा में होली पर समाजसेवी विजय सिंह ने बच्चों को रंग और पिचकारी बांटी
डोमचांच के काली मंडा में होली पर्व के अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह के द्वारा बच्चों के बीच रंग और पिचकारी का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजय सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनका उद्देश्य है।