काराकाट: इंटर रिजल्ट 2026 में कुरूर +2 उच्च विद्यालय का दबदबा, लगातार दूसरी बार बना प्रखंड का टॉपर
Karakat, Rohtas | Mar 25, 2026 काराकाट प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय, कुरूर ने एक बार फिर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रखंड में पहला स्थान हासिल किया है। लगातार दूसरे वर्ष इस उपलब्धि को दोहराते हुए विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। आज बुधवार को 1 बजे विद्यालय टॉपर को सम्मानित किया गया है।