गुना नगर: गुना बाईपास पर ओंकारेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, पांच घायल
गुना कैंट थाना की नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर ओंकारेश्वर से दर्शन कर ग्वालियर जा रहे लोगों की कार 4 अप्रैल की सुबह डिवाइडर से टकरा गई। घटना में अग्रवाल परिवार की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पांच घायल है, जिनमें एक बच्ची शामिल है। सभी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। कैंट पुलिस में मामला जांच में लिया है।