फतेहपुर: टोल प्लाजा में पुलिस फोर्स ने साधन चेकिंग अभियान चलाया, शराब पीकर गाड़ी चलाने व मोडिफाई सैलेंसर वाली गाड़ियों को पकड़ा
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में शनिवार-रविवार की रात जनपद के बहुआ टोल प्लाजा (थाना ललौली), कल्याणपुर टोल प्लाजा और कटोघन टोल प्लाजा (थाना खागा) पर विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां 24 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख का जुर्माना लगाया।