कोल: नयाबांस में एक व्यक्ति ने खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 15, 2025 नयाबांस में एक व्यक्ति ने घर से दूर खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 60 वर्षीय लालचंद किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। गुरुवार सुबह उन्होंने रोज़ाना की तरह पशुओं कामकाज किया और खेत की ओर निकल गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों को उनका शव फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटका मिला।