इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदफरी निवासी एक युवक की रविवार की रात्रि थाना मडराक क्षेत्र के गांव अहमदपुर पर नाले में गिरकर मृत्यु हो गई थी। सोमवार की शाम स्वजन ने गांव पर सड़क पर शव रखकर अलीगढ़-मथुरा राजमार्ग को जाम कर दिया। स्वजन गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग करते हुए जाम खुलवाया।