नवाबगंज: बिंदौरा के पास गिट्टी से भरा डंपर खाई में पलटा, सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हुआ हादसा
मसौली थाना क्षेत्र के भूलभुलैया गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक गिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। यह डंपर कबरई से गोंडा जा रहा था। डंपर चालक गोविंद पुत्र देवीचरण, निवासी चंदीखेड़ा ने बताया कि सामने से आ रहा एक लाल रंग का डंपर गलत दिशा और तेज रफ्तार में था। टक्कर से बचने के प्रयास में उन्होंने अपना वाहन किनारे किया।