हमीरगढ़: मंगरोप में नाले की टूटी जाली बनी हादसों का कारण, कई लोग हुए घायल, वाहन चालकों को बढ़ी परेशानी
कस्बे के खटीक मोहल्ला स्थित सदर बाजार के मुख्य मार्ग पर नाले के ऊपर लगी लोहे की जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है।व्यस्त मार्ग पर जाली टूटने से आमजन और वाहन चालकों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर अनदेखी और उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया