कांटी: एनटीपीसी कांटी में स्टेज-I की चिमनी का सुरक्षित एवं सफल ध्वस्तीकरण*
एनटीपीसी कांटी में बंद हो चुके स्टेज-I संयंत्र से संबंधित संरचनाओं के चरणबद्ध निष्कासन कार्य के अंतर्गत रविवार करीब दोपहर 1:00 बजे स्टेज-I की चिमनी का सुरक्षित एवं नियंत्रित तरीके से ध्वस्तीकरण किया गया। यह कार्य सभी आवश्यक वैधानिक अनुमतियां प्राप्त करने के उपरांत विशेषज्ञों की निगरानी तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।