भरथना: बकेवर के हर्राजपुर के पास लैंङ वॉटर पार्क से नहाने के बाद लौट रहे युवकों पर हमला, चार घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वॉटर लैंड पार्क से नहाने के बाद लौट रहे चार युवकों पर 15-20 युवकों ने हमला करने का आरोप। घटना में चारों युवक घायल हो गए, जिन्हें बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में प्रियांशु उर्फ प्रिंस पुत्र स्वदेश कुमार, शाहिद पुत्र वीरेंद्र सिंह, गौतम पुत्र रामनरेश हैं।