हाथरस: तालाब ओबरब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान में पुलिस ने 35 वाहनों के काटे चालान, एक बुलट किया ज़ब्त
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे सदर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नियमों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले करीब 35 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान सदर कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा नियम के विरुद्ध चल रही एक बुलट को भी चीज किया गया।