बहराइच: सेमरी घटही में खाना बनाते समय महिला को सांप ने काटा, महिला की हुई मौत
बहराइच जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के सेमरी घटाही गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणी पत्नी काशीराम के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम कल्याणी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। जहां महिला की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी।