हैदरगढ़: पहला गांव में पुलिस की दबिश के दौरान नदी में कूदे युवक का शव दांदूपुर के पास मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
कोठी पुलिस को पहला गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर रविवार की शाम दरोगा विशेष कुमार कुरील अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख जुआरी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर छह जुआरियों को पकड़ लिया। हालांकि, दो जुआरी पुलिस से बचने के लिए गोमती नदी में कूद गए। इनमें से एक व्यक्ति कुछ देर बाद नदी से निकलकर भाग गया।