गौरिहार: बारीगढ़ क्षेत्र में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग, ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे, वीडियो वायरल
जुझार नगर थाना क्षेत्र के बारीगढ़ शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों के अनुसार 199 रुपये की बीयर 260 रुपये में बेची जा रही है। विरोध करने पर सेल्समैन और ठेकेदार के लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने के आरोप भी लगे हैं। जिसका वीडियो मंगलवार की शाम 4 बजे वायरल हुआ है।