ग्वालपाड़ा: फुलबरिया गांव से आर्म्स एक्ट के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार पिता सुरेश रजक के ऊपर ग्वालपाड़ा थाना में कांड सं0 148/ अवलीग 2024 दर्ज है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार ने मंगलवार को शाम 3 बजे बताया कि अभियुक्त रौशन कुमार को जेल भेज दिया गया है।