बड़ौत: तुगाना मार्ग पर जमा गंदे पानी से अवरुद्ध सड़क मार्ग के लिए समाजसेवी ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पत्र भेजा
Baraut, Bagpat | Feb 13, 2025 समाजसेवी RRD उपाध्याय ने राहगीरों व किसानों की समस्याओं को देखते हुए UP के CM योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर छपरौली, तिलवाड़ा, कुर्डी और तुगाना को जोडने वाले मुख्य मार्ग पर जल निकासी न होने से हुए जल भराव से अवगत कराया। इस सड़क के दोनो ओर मेड़ व गन्दगी का ठेर होने के कारण जल भराव लगभग 250 मीटर के क्षेत्र में सड़क की लम्बाई में फैला है।