जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने अपनी टीम और कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अशोकनगर रोड पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की गई। आरटीओ ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान 25 वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। उनमे से 20 वाहनो से शमन शुल्क 128000 रू एवं एक अन्य वाहन से 10944 रू वसूला।