गोपालगंज: मंगलपुर पुल के समीप से पुलिस ने यूपी से आ रहे नाव पर नदी 490 लीटर शराब किया बरामद, शराब तस्कर हुआ फरार।
जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के समीप से पुलिस ने शराब लदी नाव को शनिवार की तड़के बरामद कर लिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने नाव पर रखी गई 490 लीटर शराब को जब्त कर लिया। जबकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।