गुना कैंट थाना पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। 8 दिसंबर को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 7, 8 दिसंबर 2025 की रात गुप्त गंगा रोड पर मुखबिर सूचना पर अवैध देसी कट्टा लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे बंटी अहिरवार ग्राम सिंगाडी को पकड़ा है। उसके पास से 12 बोर का एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा राउंड जप्त किया है। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।