कांके: रांची सहित झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और आंधी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2026 रांची सहित झारखंड के 17 जिलों में आज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह तथा कोल्हान और संताल परगना के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।