धनौरा: गजरौला गांव शकूराबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे बालक की हुई मौत
जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद निवासी इश्तियाक का सात वर्षीय बेटा रियाज आलम रविवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी बीच घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रियाज बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर रियाज की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए।