बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के नौहारे में जमीन विवाद में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के नौहारे में दबंगों द्वारा युवक को जमकर पीटा गया है जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।