पटना ग्रामीण: धनुकी मोड़ पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले में ASI और तीन सिपाहियों पर गिरी गाज, पटना ट्रैफिक SP ने दी जानकारी
धनुकी मोड़ के ट्रैफिक चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो मिलने के बाद अब ASI और तीन सिपाहियों पर केस दर्ज किया गया है। रविवार शाम करीब 7:00 बजे ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि धनुकी मोड़ पर तैनात ASI और तीन सिपाही पिछले तीन महीने से संगठित गिरोह बनाकर अवैध वसूली करा रहे थे।