पटना ग्रामीण: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार शाम करीब 5:00 बजे राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पहुंचे। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अब्दुल बारी सिद्दीकी का कहना है कि बकरीद को लेकर राज्यपाल उनके आवास आए थे।