पटना ग्रामीण: लोजपा रामविलास के कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित, चिराग पासवान के साथ आए सैकड़ों लोग
लोजपा रामविलास कार्यालय में सोमवार शाम करीब 4:00 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में दो कद्दावर नेता आनंद सिंह और संतोष कुमार अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ लोजपा रामविलास का दामन थामा। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने सभी का पार्टी में जोरदार स्वागत किया।