अकबरपुर: करिगांव से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने पकड़ा
रुरा थाना क्षेत्र के करि गांव से नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा व थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा और थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर रुरा थाना परिसर खड़ा करवाया गया है।