सहारनपुर: रुड़की जाने निकला 21 वर्षीय युवक हमजा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस तलाश में जुटी
सहारनपुर शहर के सराय मर्दान अली क्षेत्र से 21 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आमजन से भी युवक को खोजने में सहयोग की अपील की है।